लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अनलॉक से उमड़ी भीड़ ने बढ़ाई चिंता, केंद्र की राज्यों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी

By हरीश गुप्ता | Updated: June 20, 2021 07:35 IST

कोविड की दूसरी लहर के मामले कम होने के साथ ही कई राज्यों में अनलॉक की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही बाजारों और सड़कों पर भीड़ नजर आने लगी है। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअनलॉक के बाद कई राज्यों में उमड़ी भीड़ को लेकर केंद्र ने जताई है चिंताकेंद्र ने कोविड के खिलाफ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच स्तरीय रणनीति अपनाने की सिफारिश की हैसोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने सहित जांच निगरानी-इलाज, टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राज्यों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कोविड-19 के मामलों में गिरावट के चलते अनलॉकिंग के दौरान किसी भी किस्म की लापरवाही न बरतें। केंद्र ने ढील के बाद विभिन्न शहरों में बाजारों में उमड़ती भीड़ पर चिंता जताई है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पांच स्तरीय रणनीति अपनाने की सलाह देते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक पत्र में कहा है कि कोविड अनुकूल व्यवहार, जांच निगरानी-इलाज, टीकाकरण जैसी 'अति महत्वपूर्ण' पांच राणनीतियां अपनाई जाएं, तभी संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकेगा।

तीसरी लहर की कुछ विशेषज्ञों की चेतावनी का जिक्र किए बगैर भल्ला ने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने में वैक्सीनेशन की अहम भूमिका होगी। राज्यों को भी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने 21 जून से राज्यों को मुफ्त वैक्सीन के 75 प्रतिशत हिस्से की आपूर्ति तेज करने का फैसला किया है। 

जुलाई में टीकाकरण का लक्ष्य 50 लाख प्रतिदिन

केंद्र की मंशा जुलाई में 50 लाख डोज प्रतिदिन का लक्ष्य हासिल करने की है। भल्ला ने कहा कि सक्रिय मामलों में गिरावट के बाद कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ढील देने का काम शुरू हो चुका है।

गृह सचिव ने कहा कि संक्रमण से निपटने के लिए अनुकूल व्यवहार की नियमित निगरानी की जरूरत है ताकि खामियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार में मास्क का इस्तेमाल, हाथ धोना, सामाजिक दूरी और बंद स्थलों का हवादार होना सुनिश्चित करना शामिल है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, 'कुछ राज्यों में प्रतिबंध में राहत से बाजार में भीड़ जमा हो गई और कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम