लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: OLX पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की बिक्री के लिए RS 30 हजार करोड़ लगाई कीमत, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 5, 2020 23:42 IST

केवडिया पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार को ओएलएक्स पर एक विज्ञापन दिया जिसमें उसने अस्पतालों और स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों को खरीदने के लिए ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ को 30,000 करोड़ रुपये में बेचने की आवश्यकता जताई।

Open in App
ठळक मुद्देनर्मदा जिले के केवडिया में स्थित ‘‘ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ की बिक्री के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन जारी करने को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए मेडिकल बुनियादी ढांचे और अस्पतालों पर होने वाले सरकारी खर्च को पूरा करने के लिए इस प्रतिमा की 30,000 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित ‘‘ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ की बिक्री के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन जारी करने को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए मेडिकल बुनियादी ढांचे और अस्पतालों पर होने वाले सरकारी खर्च को पूरा करने के लिए इस प्रतिमा की 30,000 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

यह सरदार पटेल का स्मारक है और प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इसका उद्घाटन किया था।

केवडिया पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार को ओएलएक्स पर एक विज्ञापन दिया जिसमें उसने अस्पतालों और स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों को खरीदने के लिए ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ को 30,000 करोड़ रुपये में बेचने की आवश्यकता जताई।

इंस्पेक्टर पी टी चौधरी ने कहा कि एक अखबार में इसकी रिपोर्ट आने पर स्मारक के अधिकारियों को इसका पता चला और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न कानूनों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। बाद में विज्ञापन को वेबसाइट से हटा दिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियास्टैचू ऑफ यूनिटीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos