लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में 431 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,649 पहुंची, गुजरात में 229 नए केस के साथ मरीजों की तादाद 2,407 हुई

By भाषा | Updated: April 23, 2020 05:43 IST

मुंबई में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 431 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5,649 पर पहुंच गया। वहीं 18 लोगों की मौत हुई। वहीं, गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,407 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 431 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5,649 पर पहुंच गया।वहीं, गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,407 हो गई।

मुंबई में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 431 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5,649 पर पहुंच गया। वहीं 18 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 789 तक पहुंच गई है।’’ राज्य में संक्रमण के 4,591 सक्रिय मामले हैं और अब तक 90,223 नमूनों की जांच हो चुकी है। मुंबई में अब तक 3,683 मामले आए हैं और 161 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण की अधिकता वाले 465 क्षेत्र हैं।

गुजरात में 229 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, संक्रमितों की संख्या 2,407 हुई

गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,407 हो गई है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबाद में सर्वाधिक 128 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि सूरत में 68, वडोदरा और महीसागर में नौ-नौ, अरावली में पांच, छोटा उदयपुर में चार, आणंद तथा बोटाद में दो-दो और राजकोट तथा बनासकांठा में एक-एक मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 35 रोगियों को छुट्टी दी गई। राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या 179 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रगुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो