लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के 108 नए मामले आए सामने, 12 गर्भवती महिलाएं भी शामिल

By भाषा | Updated: May 17, 2020 05:49 IST

अधिकारियों ने कहा कि सामने आए नए मामलों में से 12 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, जोकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। वहीं, शनिवार को प्रदेश में अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक 108 नए मामले सामने आए, जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 1,112 तक पहुंच गई।

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वहीं, शनिवार को प्रदेश में अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक 108 नए मामले सामने आए, जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 1,112 तक पहुंच गई।

अधिकारियों ने कहा कि सामने आए नए मामलों में से 12 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, जोकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले की हैं।

अब तक सामने आए संक्रमण के मामलों में से 989 मरीज कश्मीर से और 132 जम्मू क्षेत्र से हैं। अब तक 542 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

चिकित्सा अधीक्षक फारूक जान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''मध्य कश्मीर जिले के छदूरा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की यहां शहर के एसकेआईएमएस अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।''

उन्होंने कहा कि हृदय संबंधी परेशानी की शिकायत के बाद मरीज को शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों को छाती में संक्रमण का पता चला और उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर