लाइव न्यूज़ :

Corona in maharashtra: अब तक 20 पुलिसकर्मियों की मौत, महाराष्ट्र में 207 अधिकारियों सहित 1,889 पुलिसकर्मी वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 26, 2020 16:04 IST

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। देश में सबसे अधिक मामले इस राज्य में है। वायरस से पुलिस महकमा भी परेशान है। अब तक राज्य में 207 अधिकारियों सहित 1,889 पुलिसकर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक एक अधिकारी सहित 20 पुलिस कर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। 67 अधिकारियों सहित कम से कम 838 पुलिसकर्मियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण अब तक 20 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 207 अधिकारियों सहित 1,889 पुलिसकर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं। उनमें से ज्यादातर मुंबई और नासिक ग्रामीण से हैं। उन्होंने कहा कि अब तक एक अधिकारी सहित 20 पुलिस कर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 67 अधिकारियों सहित कम से कम 838 पुलिसकर्मियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिस पर हमले की 252 घटनाएं हुई हैं, जिसमें 86 कर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे काम रहे 40 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा हमले किए गए।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 1,15,263 मामले दर्ज किए हैं और 23,204 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अनुमति के बिना वाहनों की आवाजाही के 1,322 मामले दर्ज किए और इस संबंध में 72,687 वाहनों को जब्त किया गया। राज्य पुलिस ने बंद के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए 5.48 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,436 नये मामले सामने आये,60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,436 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 52,667 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 60 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,695 हो गई है।

सोमवार को राज्य में 1,186 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में अब तक 14,600 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा कुछ उस प्रकार है, कुल मामले: 52,667, नए मामले: 2,436, संक्रमण से हुई कुल मौतें: 1,695, संक्रमणमुक्त मरीज: 15,786 । अभी 35,178 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना वायरस के लिए अब तक 3,78,555 लोगों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब