लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: महाराष्ट्र में केसों की संख्या 5200 पार, 251 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल

By निखिल वर्मा | Updated: April 22, 2020 10:56 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 25 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है. वहीं घातक कोविड-19 वायरस से 177,644 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,218 मामले महाराष्ट्र में, 2,178 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1,659 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,552 मामले मध्य प्रदेश में हैं। महाराष्ट्र में इस घातक वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 700 से ज्यादा हो गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 552 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 5,218 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 251 तक पहुंच गई है। मंगलवार को मुंबई में 12, पुणे में तीन, ठाणे में दो, सांगली और पिंपरी चिंचवाड़ में एक-एक मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 150 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली जिसके बाद संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या 722 तक पहुंच गई।

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और बुधवार तक संक्रमण 640 लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,984 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 15474 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3869 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया है। कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार शाम से अब तक कुल 37 लोगों की मौत हुई है। 

अब तक सबसे अधिक 251 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 76, गुजरात में 90, दिल्ली में 47, राजस्थान में 25, तेलंगाना में 23 और आंध्र प्रदेश में 22 लोगों की मौत हुई है। 

वहीं उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 20 और तमिलनाडु में 18 है। पंजाब में और कर्नाटक 17 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में 15 जानें गई हैं। बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। झारखंड में तीन और बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्रमुंबईनागपुरपुणेसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट