लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: January 13, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी ‘पीटीआई-भाषा’ से बुधवार को जारी कोरोना वायरस महामारी से संबंधित देश-दुनिया की महत्त्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं:-

दि8 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 15,968 नए मामले

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,95,147 हो गए। इनमें से 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई।

प्रादे30 महाराष्ट्र टीका टोपे

महाराष्ट्र को कोविड-19 के 17.5 लाख टीकों की जरूरत, 9.83 लाख टीके मिले: टोपे

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की 9.83 लाख खुराकें मिली हैं जबकि पहले चरण के टीकाकरण के लिए 17.5 लाख टीकों की जरूरत है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को यह बात कही।

प्रादे28 केरल टीका

केरल को मिली कोविशील्ड टीके की पहली खेप

कोच्चि: केरल को कोविशील्ड टीके की पहली खेप मिल गई। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड टीके की पहली खेप बुधवार सुबह कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे25 पुडुचेरी वायरस मामले

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले

पुडुचेरी: पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 38,524 हो गए।

प्रादे17 गोवा वायरस टीका

कोविशील्ड टीके की 23,500 खुराक की पहली खेप गोवा पहुंची

पणजी,कोविशील्ड टीके की 23,500 खुराक की पहली खेप बुधवार सुबह मुंबई से गोवा पहुंची। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे16 तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोविड-19 के 331 नए मामले, तीन लोगों की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना में कोविड-19 के 331 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2.90 लाख के पार पहुंच गए। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,571 हो गई।

प्रादे13 अंडमान वायरस मामले

अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल मामले बढ़कर 4,966 हुए

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,966 हो गए।

प्रादे12 मिजोरम वायरस मामले

मिजोरम में कोविड-19 के चार नए मामले

आइजोल: मिजोरम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित चार और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,303 हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे9 महाराष्ट्र टीका मुंबई

मुंबई को कोविशील्ड टीकों की 1.39 लाख से अधिक खुराक मिलीं: बीएमसी

मुंबई: मुंबई को पुणे के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से कोविड-19 से बचाव के टीके कोविशील्ड की 1.39 लाख से अधिक खुराकें मिली हैं।

प्रादे8 महाराष्ट्र टीका विमान

मुंबई हवाईअड्डे से कोविड-19 के टीके का परिवहन शुरू, गोवा भेजे गए 2,400 टीके

मुंबई: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड के 2,400 टीके लेकर मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोएयर का विमान बुधवार को गोवा पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम