लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर, ब्रसेल्स नहीं जाएंगे पीएम मोदी, भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन होना था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 19:27 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को भाग लेना था, दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुझाव दिया कि वर्तमान में यात्रा नहीं की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआपसी सहमति से निर्णय लिया गया है कि शिखर सम्मेलन की तारीख पुनर्निर्धारित की जाएगी।भारत-यूरोपियन यूनियन सम्मेलन 13 मार्च को होना था। सम्मेलन की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इसी महीने होने वाले भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों के परामर्श को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रुसेल्स यात्रा के कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में किसी भारतीय नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय दूतावास भारतीयों की मदद करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा को लेकर वैश्विक निकायों द्वारा की जा रही आलोचना पर कुमार ने कहा कि दिल्ली में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अपनी ओर से ​​पूरी कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली हिंसा पर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की आलोचनात्मक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये उनके राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित हैं। अमेरिका-अफगान शांति समझौते के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के समग्र विकास के लिए भारत उसे समर्थन देना जारी रखेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जा रहे चीनी पोत से कांडला बंदरगाह पर भारतीय अधिकारियों द्वारा ‘ऑटोक्लेव’ जब्त किए जाने पर भारत ने चीन को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि बरामद ‘ऑटोक्लेव’ का सैन्य इस्तेमाल किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी की ब्रसेल्स यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया है, जहां तक ​​भारत-यूरोपियन यूनियन शिखर सम्मेलन का संबंध है, यह निर्णय लिया गया था कि हमें एक-दूसरे के देशों में यात्रा नहीं करनी चाहिए। वहीं बांग्लादेश दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये दौरा होगा। आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीजयशंकरचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"