कोरोना का कहर: दिल्‍ली सहित कई शहरों में हुआ Lockdown, जानें इस दौरान कैसे रहना होगा

By स्वाति सिंह | Updated: March 22, 2020 20:46 IST2020-03-22T20:46:38+5:302020-03-22T20:46:38+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि 23 मार्च को सुबह छह बजे से राजधानी लॉकडाउन में रहेगी और यहां स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि लॉकडाउन 31 मार्च को अर्द्धरात्रि तक चलेगा।

Corona virus Outbreaks in india: Lockdown occurred in many cities including Delhi, know how to live during this | कोरोना का कहर: दिल्‍ली सहित कई शहरों में हुआ Lockdown, जानें इस दौरान कैसे रहना होगा

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के 22 राज्यों के 75 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है।

Highlightsभारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 360 हो गयी है

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 360 हो गयी है जबकि 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के 22 राज्यों के 75 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि 23 मार्च को सुबह छह बजे से राजधानी लॉकडाउन में रहेगी और यहां स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि लॉकडाउन 31 मार्च को अर्द्धरात्रि तक चलेगा। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। 

बता दें कि कैबिनेट सचिव ने आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ COVID-19की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में फैसला लिया है कि जिन 75 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं वहां 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया जाएगा।

क्या होता है लॉकडाउन 

लॉकडाउन एक एमरजेंसी व्यवस्था है जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त शहर में सरकारी तौर पर लागू होती है। लॉक डाउन की स्थ‍िति में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। उन्हें सिर्फ दवा या अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है। या फिर बैंक से पैसा निकालने के लिए भी जा सकते हैं।

लॉकडाउन क्यों?

किसी सोसायटी या शहर में रहने वाले वहां के स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य या अन्य जोख‍िम से बचाव के लिए इसे लागू किया जाता है। इन दिनों कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई देशों में इसे अपनाया जा रहा है। लेकिन ये इतना सख्ती से अभी लागू नहीं है। इसे सरकार के बजाय इस बार लोग खुद अपने पर लागू कर रहे हैं। उदाहरण के लिए इटली के कई इलाकों में खुद ही लोगों ने अपने आपको घरों में कैद कर लिया था। ताकि कोरोना का संक्रमण उन तक न पहुंचे। वहीं जिन इलाकों में संक्रमित व्यक्ति‍ ज्यादा मिल जाते हैं, वहां भी लॉकडाउन लागू कर दिया जाता है।

भारत से पहले इन देशों में लग चुका है लॉकडाउन 

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चीन, डेनमार्क, लंदन, अमेरिका, अल सलवाडोर, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, पोलैंड और स्पेन में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। बता दें कि चीन में ही सबसे पहले कोरोना वायरस संक्रमण का मामला सामने आया था, इसलिए सबसे पहले वहां लॉकडाउन किया गया। वहां की सरकार ने लोगों को एक तरह से हाउस अरेस्ट रहने के लिए कहा।
 

Web Title: Corona virus Outbreaks in india: Lockdown occurred in many cities including Delhi, know how to live during this

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे