लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: मुकेश अंबानी को झटका, दो माह में 1.44 लाख करोड़ की कमी, TOP-100 से बाहर हुए गौतम अडाणी, शिव नादर और उदय कोटक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 18:40 IST

कोरोना वायरस महामारी और उससे जुड़ी पाबंदियों की वजह से शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के चलते 31 मार्च को अंबानी की संपत्ति का मूल्य 48 अरब डॉलर रहा। परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी ने किसी को बीमार किया तो बहुत से दौलतमंदों की वित्तीय सेहत को भारी चोट पहुंचाई है।कोरोना के लपेटे भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी भी आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ में पिछले दो माह में 28 फीसद की भारी कमी दर्ज की गई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में मची उथल पथल का असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बाजार हैसियत पर भी पड़ा है।

पिछले दो माह में उनकी संपत्ति में 28 प्रतिशत यानी 19 अरब डॉलर की कमी आयी है। हिसब लगाएं तो यह गिराव हर रोज औसतन 30 करोड़ डॉलर बैठती है। इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी की संपत्ति का मूल्य 31 मार्च 2019 को घट कर 48 अरब डॉलर रहा।

वैश्विक परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फर्म की ताजा रपट के अनुसार इस वर्ष कोरोना वायर के संकट के बाजारों पर गंभीर प्रभाव के चालते फरवरी-मार्च में अंबानी की संपत्ति में 19 अरब डॉलर गिर गयी। दुनियाभर में सबसे ज्यादा संपत्ति का नुकसान उठाने वाले अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं। फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नाड आर्नाल्ट की संपत्ति 28 प्रतिशत या 30 अरब डॉलर घटकर 77 अरब डॉलर रह गयी है।

सूची में शामिल अन्य भारतीयों में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी की संपत्ति में छह अरब डॉलर या 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। एचसीएल टेक्नोलॉजीस के प्रमुख शिव नादर की संपत्ति पांच अरब डॉलर या 26 प्रतिशत और कोटक बैंक के उदय कोटक की चार अरब डॉलर या 28 प्रतिशत संपत्ति कम हुई है। अंबानी को छोड़कर भारत के ये बाकी तीनों लोग विश्व के शीर्ष 100 अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो महीनों में भारीतय शेयर बाजार में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

दुनियाभर की कंपनियों को कोरोना वायरस महामारी की आर्थिक कीमत चुकानी पडी है। हुरुन रिपोर्ट के भारत के प्रबंध निदेशक अनस रहमान ने कहा, ‘‘ भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को शेयर बाजार में 26 प्रतिशत की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के 5.2 प्रतिशत कमजोर होने का असर झेलना पड़ा है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति 28 प्रतिशत गिरी है।’’ हुरुन की सूची के मुताबिक बर्कशायर हैथवे के वारेन बफेट की संपत्ति में भी पिछले दो माह में 19 अरब डॉलर की कमी आयी है। यह 19 प्रतिशत घटकर 83 अरब डॉलर रह गयी। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा दबाव पर्यटन क्षेत्र को झेलना पड़ा है।

इसके चलते ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल अब अरबपति नहीं रह गए हैं। संपत्ति का नुकसान उठाने वाले शीर्ष दस अरबपतियों में कार्लोस स्लिम और परिवार, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, सर्जी ब्रिन और माइकल ब्लूमबर्ग शामिल है। अमेजन के जेफ बेजोस 131 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अभी भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं। वहीं 91 अरब अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमुकेश अंबानीशिव नादरगौतम अदाणीउदय कोटकचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी