लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः लॉकडाउन-4 में बाजार तो खुल जाएंगे, ब्रेक इवन पॉइंट तक कैसे पहुंच पाएंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 18, 2020 18:22 IST

लॉकडाउन 4.0 का स्वरूप क्या होगा, इसका निर्णय राज्य कर सकेंगे. इन राज्यों के पास यह भी अधिकार होगा कि वे किसी क्षेत्र विशेष को विभिन्न जोन में बांट सकते हैं. परन्तु, राज्यों को ही लॉकडाउन का पालन कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है. इस बार कंटेनमेंट जोन को छोड़कर ई-कॉमर्स को ग्रीन-ऑरेंज-रेड जोन में जरूरी, गैर-जरूरी सामान बेचने की इजाजत दी गई है. हालांकि, रेस्टोरेंट को केवल होम डिलीवरी की स्वीकृति है.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा दिया है पान-गुटखा की दुकानें भी खुल सकेंगी, किन्तु सड़कों पर थूकने को लेकर सख्ती रहेगी.

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत भी हो चुकी है. इस बार 31 मई 2020 तक लॉकडाउन 4.0 लागू रहेगा. लेकिन, इस बार साफ्ट लाॅकडाउन के कारण कई व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हो पाएंगी, बाजार में हलचल बढ़ेगी. इस बार लॉकडाउन में राज्यों को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं.

लॉकडाउन 4.0 का स्वरूप क्या होगा, इसका निर्णय राज्य कर सकेंगे. इन राज्यों के पास यह भी अधिकार होगा कि वे किसी क्षेत्र विशेष को विभिन्न जोन में बांट सकते हैं. परन्तु, राज्यों को ही लॉकडाउन का पालन कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है. इस बार कंटेनमेंट जोन को छोड़कर ई-कॉमर्स को ग्रीन-ऑरेंज-रेड जोन में जरूरी, गैर-जरूरी सामान बेचने की इजाजत दी गई है. हालांकि, रेस्टोरेंट को केवल होम डिलीवरी की स्वीकृति है.

पान-गुटखा की दुकानें भी खुल सकेंगी, किन्तु सड़कों पर थूकने को लेकर सख्ती रहेगी. घरेलू मेडिकल सेवाओं, घरेलू एयर एंबुलेंस आदि को भी इजाजत दी गई है. जाहिर है, शर्तों के साथ ऑफिस और दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है, लिहाजा बाजार तो शुरू हो पाएंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ब्रेक इवन पॉइंट तक कैसे पहुंच पाएंगे.

सब्जी, किराना जैसी जरूरी सामान की दुकानों को तो ग्राहक मिल जाएंगे, परन्तु गैर-जरूरी सामान की दुकानों के लिए ग्राहक जुटाना बेहद मुश्किल काम है. गैर-जरूरी सामान की दुकानों के लिए फायदा तो दूर, किराया, वर्करों का वेतन, बिजली का बिल, बैंक की किश्त आदि चुकाने लायक धन जुटाना भी आसान नहीं होगा! 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों