लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: केंद्र सरकार ने कहा-टोल फ्री नंबर 1075 का उपयोग करें, पीएम सभी राज्य के सीएम से करेंगे बात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2020 16:38 IST

लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक कुल 206 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। उनके संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोग निगरानी में हैं।अब तक कोरोना वायरस से देश में 4 मौतें हुई हैं, वे सभी 64 साल से अधिक उम्र के थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस मामले भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में भारतीय अधिकारियों समेत यूरोप-एशिया और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के दस से भी अधिक देश हिस्सा लेंगे।

नई दिल्लीः स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि हमारे टोल फ्री नंबर 1075 का उपयोग करें, इसके माध्यम से सही जानकारी लें और गलत अफवाहों से बचे।

लव अग्रवाल ने कहा कि आज शाम प्रधानमंत्री सभी राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो-सम्मेलन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक कुल 206 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। उनके संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोग निगरानी में हैं।अब तक कोरोना वायरस से देश में 4 मौतें हुई हैं, वे सभी 64 साल से अधिक उम्र के थे।

कोरोना वायरस मामले भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार की रोकथाम और इस पर काबू करने पर विचार करने के लिए चीन की मेजबानी में शुक्रवार को होने वाली वीडियो कॉफ्रेंसिंग में भारतीय अधिकारियों समेत यूरोप-एशिया और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के दस से भी अधिक देश हिस्सा लेंगे। भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने इस बाबत घोषणा की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड -19 खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी मॉल बंद रहेंगे लेकिन किराना और दवाइयों की दुकानों को इससे छूट दी जाएगी। ‘‘जनता कर्फ्यू’’ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रविवार को बंद रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार ने निजी सेक्टर के लिए एक परामर्श जारी करते हुए कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कर्मचारियों को 31 मार्च तक घर से काम करने की अनुमति देने को कहा। कोरोना वायरस के प्रकोप का प्रभाव असंगठित क्षेत्र के कामगारों पर सबसे अधिक पड़ने को रेखांकित करते हुए लोकसभा में सदस्यों ने इस पर गंभीर चिंता जाहिर की और सरकार ने उनकी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए विशेष आर्थिक उपाय किए जाने की मांग की गई।

कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन में लगातार दूसरे दिन इस जानलेवा विषाणु का कोई घरेलू मामला सामना नहीं आया। हालांकि तीन और लोगों की मौत के साथ देश में मृतकों की संख्या 3,248 पर पहुंच गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़े सामाजिक एवं आर्थिक निर्णयों की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि शहरों एवं नगरों में सबकुछ बंद किया जाए।

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस जानलेवा बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 200 का आंकड़ा पार गई और कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14,000 को पार कर गया। स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों और नेताओं ने तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग को काबू में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया है। विश्वबैंक और एशियाई विकास बैंक ने पाकिस्तान को कोरोना वायरस महामारी और उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये 58.8 करोड़ डॉलर की सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जतायी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीदिल्लीकेरलमुंबईहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया