लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 125 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:03 IST

Open in App

रायपुर, 30 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 125 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1001906 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 69 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 125 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से आठ, दुर्ग से सात, राजनांदगांव से तीन, बालोद से तीन, बेमेतरा से एक, धमतरी से छह, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से छह, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से पांच, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से तीन, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से आठ, कोरिया से चार, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से तीन, जशपुर से सात, बस्तर से 15, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से नौ, कांकेर से नौ, नारायणपुर से एक और बीजापुर से सात मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,01,906 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,86,418 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1965 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,666 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब