लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर: 31 मार्च तक दिल्ली लॉकडाउन, केवल जरूरी सेवाओं को रहेगी इजाजत

By स्वाति सिंह | Updated: March 22, 2020 18:59 IST

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम जानते हैं कि इससे लोगों को परेशानी होगी लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी है।' साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि इस दौरान सार्वजनिक परिवहन का परिचालन नहीं होगा, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सेवाएं कार्य करती रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया कल (23 मार्च) से 31 मार्च तक दिल्ली लॉकडाउन हो जाएगी।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। कल (23 मार्च) से 31 मार्च तक दिल्ली लॉकडाउन हो जाएगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद कर दी गई है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम जानते हैं कि इससे लोगों को परेशानी होगी लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी है।'

साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि इस दौरान सार्वजनिक परिवहन का परिचालन नहीं होगा, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सेवाएं कार्य करती रहेंगी। वहीं, मोदी सरकार के निर्देश पर देशभर की मेट्रो सेवाओं को पहले ही 31 मार्च तक बंद कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) भी 31 मार्च तक बंद कर दी गई है।

दिल्ली एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की सेवाएं 31 मार्च तक स्थगित

कोरोना वायरस के खतरे के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने अपनी सेवाएं 31 मार्च तक स्थगित करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को डीएमआरसी ने सोमवार को अधिकतर सेवाएं स्थगित करने की घोषणा की थी। डीएमआरसी ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए हाल में किए गए निर्णयों के तहत 31 मार्च तक मेट्रो सेवा को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया गया है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दिल्ली मेट्रो सेवा की आवश्यक आंतरिक रख रखाव का काम जारी रहेगा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पूर्व की तरह सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाता रहेगा।’’ मेट्रो की सेवाएं रविवार को पहले ही जनता कर्फ्यू के कारण बंद की गई थी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शनिवार रात से कोरोना वायरस संक्रमण के 27 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन का परिचालन करने वाले एनएमआरसी ने भी 31 मार्च तक अपनी सेवाएं स्थगित करने का फैसला किया है। एनएमआरसी ने बताया कि वह अपनी बस सेवाओं को भी इस दौरान स्थगित रखेगी। एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया, ‘‘केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही कोशिश के बीच एनआरएमसी 31 मार्च तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन नहीं करेगी। एनएमआरसी की बस सेवा भी इस दौरान बंद रहेगी।’’

दिल्ली में 31 मार्च तक निषेधाज्ञा आदेश लागू

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 31 मार्च की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा आदेश लागू करने की रविवार को घोषणा की। इसके साथ ही शहर में विरोध प्रदर्शन और अन्य सभाओं पर रोक लग गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश 22 मार्च की रात नौ बजे से प्रभावी होगा जो इस महीने की 31 तारीख तक लागू रहेगा। निषेधाज्ञा आदेशों के अनुसार किसी भी तरह के प्रदर्शन, जुलूस के लिए लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी सभा- सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल, संगोष्ठी या सम्मेलन के आयोजन पर प्रतिबंध है।

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी