लाइव न्यूज़ :

Corona Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,722 मामले आए सामने, 579 संक्रमितों की गई जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 19, 2020 09:44 IST

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अक्टूबर तक कुल 9,50,83,976 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को की गई। भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में  579 मरीजों की मौत हुई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस घातक वायरस की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित है। इस बीच भारत में कोरोना के मरीज 75 लाख से पार हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में  579 मरीजों की मौत हुई है। अबतक  75,50,273 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 7,72,055 सक्रिय मामले हैं और 66,63,608 लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 1,14,610 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अक्टूबर तक कुल 9,50,83,976 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को की गई। भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है। देश में प्रयोगशालाओं के बेहतर नेटवर्क और इस तरह की अन्य सुविधाओं से इसमें पर्याप्त सहायता मिली है। 

देश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हैं और कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.45 प्रतिशत है। 22 राज्‍यों में कोविड के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। 13 राज्‍यों प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 20,000 से अधिक लेकिन 50,000 से कम है जबकि तीन राज्‍यों में कोरोना के 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट का यह दौर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्‍या के बाद दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है