लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड  83883 मामले आए सामने, 1043 संक्रमितों की मौत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 3, 2020 09:52 IST

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय  ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,70,000 से ज़्यादा टेस्ट किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, कल (2 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 4,55,09,380 टेस्ट किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 83,883 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38,53,407 पहुंच गई है, जिसमें से 8,15,538 मामले सक्रिय हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिस तेजी से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं उसी तेजी के साथ मरीज ठीक भी हो रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 80 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 83,883 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक का एकदिन में सबसे ज्यादा मरीज आने का रिकॉर्ड है। इस बीच 1043 संक्रमितों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38,53,407 पहुंच गई है, जिसमें से 8,15,538 मामले सक्रिय हैं और 29,70,493 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कुल मिलाकर अभी तक कोरोना से 67,376 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय  ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,70,000 से ज़्यादा टेस्ट किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, कल (2 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 4,55,09,380 टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,72,179 टेस्ट बुधवार को किए गए हैं।

बीते दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 29 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। साथ ही, अंतिम 10 लाख मरीज सिर्फ 17 दिनों में स्वस्थ हुए, जबकि इससे पहले इतनी ही संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने में 22 दिन लगे थे। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या से 21 लाख से अधिक हो गई है। 

मंत्रालय ने कहा था कि 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से उबरने की दर राष्ट्रीय औसत 76.98 प्रतिशत से अधिक है। कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों में 30 प्रतिशत दो राज्यों , महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं। भारत में संक्रमित मरीजों के इस रोग से उबरने की दर में सतत वृद्धि हो रही है, ऐसे में कहीं अधिक संख्या में मरीज स्वस्थ्य हो रहे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल रही है तथा घर पर पृथक रहने से निजात मिल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?