लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 64399 नए मामले आए सामने, 861 संक्रमितों की मौत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 9, 2020 09:55 IST

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, शनिवार (8 अगस्त) तक कोरोना वायरस के ​लिए कुल 2,41,06,535 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,19,364 टेस्ट कल किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,399 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21 लाख, 53 हजार, 11 पहुंच गई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,399 मामले सामने आए हैं और 861 मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर दी गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21 लाख, 53 हजार, 11 पहुंच गई है, जिसमें 6 लाख, 28 हजार, 747 मामले सक्रिय हैं। अभी तक 14 लाख, 80 हजार, 885 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 43,379 मौतें हो चुकी हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, शनिवार (8 अगस्त) तक कोरोना वायरस के ​लिए कुल 2,41,06,535 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,19,364 टेस्ट कल किए गए। केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 की रोकथाम, जांच, पृथक-वास और उपचार के लिये अपनाए जा रहे केंद्रित व प्रभावी प्रयासों के कारण इस महामारी से ठीक होने वालों की दर और बेहतर होकर 68.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है जबकि मृत्युदर गिरकर 2.04 प्रतिशत हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर संक्रमण के मामले 1,496 हैं जबकि वैश्विक औसत 2,425 है। प्रभावी निगरानी और जांच नेटवर्क में सुधार से मामलों के जल्दी पकड़ में आने के परिणामस्वरूप, गंभीर और जटिल मामलों में समय पर लोगों को उपचार मिल सका। 

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनाई गई ‘जांच, निगरानी और उपचार’ की रणनीति के समन्वित क्रियान्वयन से यह सुनिश्चित हो सका कि वैश्विक परिदृश्य के मुकाबले मृत्युदर कम रहे। मंत्रालय ने कहा, “यह लगातार गिर रही है और आज की तारीख में 2.04 प्रतिशत है। कोविड-19 से होने वाली मौत की दर को घटाने के लिये लक्षित प्रयासों की वजह से भारत प्रति 10 लाख आबादी पर मौत के आंकड़े को घटाकर 30 तक ले आया है जबकि वैश्विक औसत प्रति 10 लाख की आबादी पर 91 मौत का है।” 

मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन में प्रति दस लाख आबादी पर 684 लोगों की मौत हुई है, जबकि अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको और रूस में प्रति दस लाख आबादी पर क्रमश: 475, 458, 385 और 101 मौतें हुई हैं। जहां तक संक्रमण की बात है ब्राजील में प्रति दस लाख आबादी पर 13,451 मामले आए ओर अमेरिका में 14,446 मामले हैं जो कि भारत की तुलना में क्रमश: नौ और 10 गुणा अधिक हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया