लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कोरोना टेस्ट नेगेटिव , एम्स के प्राइवेट वार्ड में किए गए शिफ्ट

By एसके गुप्ता | Updated: May 12, 2020 06:05 IST

एम्स ने लोकमत से बातचीत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स सीएम बिल्डिंग स्थित  सिटी-2 आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है.पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का एम्स में कोरोना टेस्ट नेगेटिव है.

नई दिल्लीएम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में  सुधार हुआ है. एम्स में उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया था जिसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. एम्स प्रशासन के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स सीएम बिल्डिंग स्थित  सिटी-2 आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

एम्स ने लोकमत से बातचीत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में रविवार रात 8:45 पर कार्डियक कॉम्प्लिकेशन के चलते लाए गए थे. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी .जिनका उपचार वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नितिश नायक के सुपरविजन में किया जा रहा है.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है. जिनका एम्स में कोरोना टेस्ट भी किया गया. टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

बता दें कि उनको नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था. 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी सेहत सोमवार को ‘बेहतर’ है और दिन के समय में उन्हें बुखार नहीं आया. उन्होंने बताया कि सिंह की कई तरह की जांच की गई है जिनमें से कई की रिपोर्ट का अभी इंतजार है. सूत्रों ने बताया कि सिंह को एक-दो दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

इससे पहले एम्स सूत्रों ने बताया, ‘‘एक नयी दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके. बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है.’ 

टॅग्स :मनमोहन सिंहकोरोना वायरसएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी