लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के निजामुद्दीन में एक ही जगह 200 लोगों में कोरोना के संकेत, पुलिस ने सैकड़ों संदिग्धों को जांच के लिए भेजा

By अनुराग आनंद | Updated: March 30, 2020 19:49 IST

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही सोमवार को निजामुद्दीन में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ड्रोन की मदद से इस क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।  

नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन में कुछ दिनों पहले कई राज्यों से एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने आए लोगों में कोरोना संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, करीब 200 लोगों में कोरोना संक्रमण के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही इस क्षेत्र को चारों तरफ से घेरकर कोरोना संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भेजा है। 

इंडिया टाइम्स की मानें तो पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे, जिसके बाद सूचना मिलते ही सोमवार को निजामुद्दीन में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी है। 

इस जगह पर पुलिस ड्रोन की मदद से निगरानी कर रहा है।  पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्राधिकारियों की अनुमति के बिना एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें करीब 200 लोग शामिल हुए थे। ये सभी बांग्लादेश, श्रीलंका आदि देशों व कई राज्यों के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,  ‘कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी जांच की जा रही है।’ इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली सरकार ने धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों के विरोध प्रदर्शनों के लिए एकत्र होने पर भी रोक लगा दी थी। साथ ही कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार से 21 दिन के लिए लोगों के आवागमन पर देशव्यापी रोक लगायी गई थी।

बता दें कि निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी मरकज में पहुंचे दो बुजुर्गों की चार दिन के अंदर संदिग्ध हालात में हो गई थी। हलांकि, इनके मरने की अलग-अलग वजह बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस को संदेह है कि इन दोनों बुजुर्गों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना