लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना लॉकडाउन तीन जून तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:59 IST

Open in App

रांची, 25 मई झारखंड में कोविड-19 के मामलों में भले ही कमी आ रही हो लेकिन सरकार ने संक्रमण पर नियंत्रण के लक्ष्य से पहले से जारी ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ (कोरोना लॉकडाउन) को बढ़ाकर तीन जून सुबह छह बजे तक करने का फैसला लिया है।

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज शाम हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में पूरी पाबंदियों के साथ लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाकर तीन जून की सुबह छह बजे तक लागू रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के झारखंड में पड़ने वाले संभावित असर और उससे निपटने को तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसमें राज्य सरकार का सचिवालय दोपहर दो बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव से ऊपर स्तर के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से सचिवालय आना होगा, वहीं मात्र 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सचिवालय के विभिन्न विभाग कार्य करेंगे।

इसके अतिरिक्त राज्य में ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी लेकिन सरकारी कर्मियों, मीडियाकर्मियों तथा बड़ी कंपनियों अथवा फैक्ट्रियों में काम करने वालों का ड्यूटी पास ही ई-पास माना जायेगा। इन्हें ई-पास की अनिवार्यता से छूट दी गई है।

इससे पहले राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने 12 मई से ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लागू लॉकडाउन को और सख्ती के साथ 27 मई तक आगे बढ़ाने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग