लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 31 लाख के पार, 24 घंटे में 61 हजार से अधिक केस, 836 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2020 10:09 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 31 लाख के पार हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में जहां 61 हजार से अधिक नए मामले आए हैं। वहीं, 57 हजार से अधिक लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 57 हजार के पार, 24 घंटे में 836 लोगों की मौतभारत में पिछले 24 घंटे में 57,468 लोग इस बीमारी से ठीक हुए, 61 हजार से अधिक नए मामले

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 31 लाख के पार पहुंच गए हैं। साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी 57 हजार से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 61,408 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस अवधि में 836 लोगों की मौत भी हुई है।

ताजा अपडेट के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या अब 31,06,349 हो चुकी है। इसमें 23,38,036 लोग बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 71,0771 है। वहीं, 57542 लोगों की अब तक देश में कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में 57,468 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

देश में 31 लाख मामले सामने आने में 207 दिन लगे हैं। यहा वायरस दुनिया भर में 8.08 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी छीन चुका है। बहरहाल, भारत के लिए राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट अब थोड़ी और बढ़त के बाद 75.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

भारत में अब तक कोरोना के कुल 3,59,02137 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। ये आंकड़े 23 अगस्त तक के हैं। इसमें 23 अगस्त को ही 6,09,917 कोरोना सैंपल की जांच की गई।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,441 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,82,383 हो गई है। इसके अलावा महामारी से 258 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 22,253 हो गई है। राज्य में इस समय 1,71,542 मरीजों का उपचार चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?