लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: कोटा से छात्रों को लाने के लिए दिल्ली सरकार आज भेजेगी 40 बसें, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2020 13:03 IST

अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली सरकार आज राजस्थान के कोटा के लिए 40 बसें भेजने जा रही है ताकि वहां फंसे दिल्ली के बच्चों को लाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के बच्चों को कोटा से ले आएगी अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली सरकार की घोषणा आज भेजी जाएगी 40 बसें कोटा

दिल्ली सरकार राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को लाने के लिए 40 बसें भेजने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ये बड़ी घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि संभवत: बच्चे शनिवार तक दिल्ली वापस लौट भी आएं।

लॉकडाउन में कोटा में फंसे बच्चों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कोटा में दिल्ली के कुछ बच्चे जो IIT की तैयारी करने गए थे, फंसे हुए थे। मेरे हाथ बंधे थे क्योंकि केंद्र की मंजूरी के बिना हम कोई कदम नहीं उठाना चाहते थे। परसों केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। आज दिल्ली से लगभग 40बसें कोटा जा रही हैं, उम्मीद है कल तक बच्चे वापस आ जाएंगे।'

मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कहा, 'दिल्ली लौटने पर छात्रों को 14 दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा।' अरविंद केजरीवाल ने ये भी बताया कि कोरोना संक्रमण की पहचान के लिए अभी दिल्ली में दिल्ली की प्रति 10 लाख में से 2300 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में अभी तक कोरोना के 3500 केस हुए है, 1100 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। मुझे बेहद खुशी है कि 1100 के करीब जो लोग ठीक हो चुके हैं वो अपना प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार है।' केजरीवाल ने इस बात की भी घोषणा की और कहा कि दिल्ली में जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे मुफ्त राशन को दोगुना कर 10 किलोग्राम किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर