लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 26 हजार से भी अधिक नए मामले, 383 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 10:59 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में 26 हजार से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 383 लोगों की जान बीते 24 घंटों में हुई है। जबकि 34 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में कुल 26,964 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गएकुल 34,167 लोग कोरोना से ठीक हुए वहीं 383 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई

Covid Latest Cases in India: भारत में  पिछले 24 घंटों में 26 हजार से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 383 लोगों की जान बीते 24 घंटों में हुई है। जबकि 34 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 26,964 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 34,167 लोग इस महामारी से रिकवर हुए हैं। वहीं 383 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। कोरोना संक्रमण से जुड़े ये सभी आंकड़े पिछले 24 घंटों के हैं। 

अब तक कोरोना के आंकड़े

रिपोर्ट के अनुसार, देश में अभी एक्टिव केस 3,01,989 हैं जो कि बीते 186 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,27,83,741 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि  4,45,768 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 82,65,15,754 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है और वैक्सीनेशन प्रोग्राम का सिलसिला लगातार जारी है।

WHO के प्रमुख टेड्रोस ने स्वास्थ मंत्री को कहा शुक्रिया

वहीं कोरोना के खिलाफ भारत की मुहिम को देखते हुए WHO के प्रमुख टेड्रोस ने भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का धन्यवाद करते हुए कहा है कि भारत अक्टूबर में COVAX को कोविड वैक्सीन की अहम खेप भेजना दोबारा शुरू कर रहा है। इस घोषणा के लिए शुक्रिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडाविया। आगे टेड्रोस ने  कहा, साल के अंत तक सभी देशों में 40 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिहाज से भारत की ओर से यह बड़ा कदम है।

इन राज्यों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा केस

भारत में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिजोरम और आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना केस रजिस्टर्ड हुए हैं। जहां केरल में 15,768 केस रजिस्टर हुए तो वहीं महाराष्ट्र में  3,131, तमिल नाडु में 1,647, मिजोरम में 1,355 और आंध्र प्रदेश में 1,179 केस सामने आए हैं। यानि तकरीबन 85. 6 प्रतिशत केस इन्हीं पांच राज्यों से आए हैं। केरल में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। तकरीबन 214 लोगों की प्रतिदिन मौत केरल में हो रही है। जहां तक भारत की रिकवरी रेट की बात की जाए तो यह 97.77 प्रतिशत है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम