लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बेंगलुरु में 61 साल के कोरोना मरीज की मौत के बाद हुआ उसका पोस्टमार्टम, सामने आई एक चौंकाने वाली जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2020 10:51 IST

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के शोध दुनिया के कई हिस्सों में जारी हैं। अब एक कोरोना पीड़ित शख्स की मौत के बाद हुई ऑटोप्सी में वायरस को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना मरीज की मौत के बाद हुई उसी ऑटोप्सी में आई चौंकाने वाली जानकारीमृतक के चमड़े पर नहीं मिला वायरस पर गले, नाक और मुंह में था मौजूद, पांच जगह से लिए गए थे स्वैब

बेंगलुरु में 61 साल के एक कोरोना मरीज की मौत के बाद हुए उसके शव के पोस्मार्टम के बाद इस वायरस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बेंगलुरु में पहली बार किसी कोरोना मरीज के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इस पोस्टमार्ट में ये बात सामने आई है कि शख्स की मौत के बाद कोरोना वायरस उसके चमड़े पर नहीं बल्कि नाक, मुंह और गले में मौजूद था। 

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार ये ऑटोप्सी ऑक्सपोर्ड मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर दिनेश राव द्वारा किया गया।

ये ऑटोप्सी कोरोना मरीज की मौत के 16 से 18 घंटे बाद किया गया। इस ऑटोप्सी के जरिए ये पता करने की कोशिश की गई कि मौत के बाद इंसान के शरीर में कितनी देर तक कोरोना वायरस सक्रिय रहता है और फिर इसमें दूसरे लोगों तक फैलने की कितनी क्षमता होती है।

पांच स्वैब, पांच अलग-अलग नतीजे

रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों से पांच स्वैब लिए गए थे और इन सभी के नतीजे भी बेहद अलग-अलग आए। एक स्वैब जहां नाक से लिया गया था वहीं अन्य मुंह, गला, फेफरे की सतह, रेस्पायरेट्री पैसेज और चमड़े की सतह (मुंह और गर्दन) से लिए गए।

डॉ राव के अनुसार, 'परीक्षण के बाद मेरे लिए हैरान करने वाली बात ये रही कि वायरस अभी भी नाक, मुंह और गले में मौजूद था।'

बता दें कि कोविड के मामले सामने आने के बाद से ही कई लोग कोरोना पीड़ितों का शव अपने क्षेत्र में लोग दफनाने या जलाने से भी इनकार कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर डॉ. राव ने कहा कि वैज्ञानिक डाटा के अनुसार नए नियमों को बनाने की जरूरत है।

डॉ. राव ने कहा, 'ये अब बहुत जरूरी है कि हम उसे फॉलो करना बंद करें जो आईसीएमआर और WHO इस बारे में कह रहे हैं। हमें अपना शोध करने की जरूरत है। आईसीएमआर की नीति कहती है कि हमें शव को नहीं छूना चाहिए। लेकिन जब पूछा जाता है कि क्यों, तो वे कहते हैं कि WHO ऐसा कहता है इसलिए। उन्हें ऐसे शोध करने से कौन रोक रहा है। मेरी स्टडी बताती है कि चेहरे और गर्दन पर कोई वायरस नहीं था, फिर हम शरीर क्यों नहीं छू सकते?'

ड़ॉ राव ने इस बात पर भी जोर दिया कि ये पता लगाया जाना चाहिए कि वायरस कब तक रहता है और इसी के हिसाब से नीति बनाए जाने चाहिए।

इस ऑटोप्सी के बाद ये बात भी सामने आई है कि कोरोना वायरस फेफड़ों का कैसा हाल कर देता है। डॉक्टर राव के अनुसार जिस शख्स की ऑटोप्सी की गई उसका फेफड़े किसी 'लैदर की बॉल' की तरह सख्त हो चुके थे। फेफड़ों में हवा भरने वाला हिस्सा खराब हो चुका था और कोशिकाओं में खून के थक्के बन चुके थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया