लाइव न्यूज़ :

OMG 2 को लेकर विवाद, हिंदू संगठन ने अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2023 11:29 IST

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना है कि अक्षय कुमार भोलेनाथ के दूत के रूप में हैं और वे कचौड़ी खरीदते है, और जाहिर तौर पर फिल्म में गंदे तालाब के पानी में स्नान करते हैं। इससे भगवान की छवि खराब होती है। उन्होंने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और अन्यथा निरंतर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के एक हिंदू संगठन ने फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका को लेकर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। अक्षय कुमार ने फिल्म में भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई है।संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने भी इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि कुछ दृश्यों में भगवान शिव का अपमान किया गया है।

आगरा: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ओह माई गॉड 2 (ओएमजी 2) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आगरा के एक हिंदू संगठन ने फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका को लेकर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। हिंदू संगठन ने अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने या उनपर थूकने वाले को 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने फिल्म में भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई है।

अक्षय कुमार पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने गुरुवार को अभिनेता के पुतले और फिल्म के पोस्टर जलाए और कहा कि वह सिनेमाघरों के सामने प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने भी इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि कुछ दृश्यों में भगवान शिव का अपमान किया गया है।

संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना है कि अक्षय कुमार भोलेनाथ के दूत के रूप में हैं और वे कचौड़ी खरीदते है, और जाहिर तौर पर फिल्म में गंदे तालाब के पानी में स्नान करते हैं। इससे भगवान की छवि खराब होती है। उन्होंने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और अन्यथा निरंतर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

फिल्म के खिलाफ गुस्सा अन्य शहरों में भी जोर पकड़ रहा है। उधर, दुर्गा वाहिनी की संस्थापक, वृन्दावन की साध्वी ऋतंभरा ने 11 अगस्त को रिलीज हुई इस व्यंग्यात्मक कॉमेडी की आलोचना की है। अपने आश्रम वात्सल्य ग्राम में एक भाषण में, साध्वी ऋतंभरा ने कहा, “यह हिंदू धर्म की उदारता है जो बॉलीवुड को बार-बार इस तरह के दुस्साहस के लिए प्रेरित करती है। वे हिंदू धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म पर टिप्पणी करने से डरते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले भी सिल्वर स्क्रीन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। बकौल ऋतंभरा- "हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होंने यह कहते हुए हिंदुओं से बॉलीवुड का कड़ा विरोध करने का आग्रह किया कि "लोगों को भगवान शिव और उनके अलौकिक रूप के प्रति हमारी भक्ति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए"।

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भी मंदिर परिसर में फिल्माए गए कुछ दृश्यों को "अश्लील" बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। फिल्म की कहानी उज्जैन के रहने वाले एक कट्टर शिव भक्त कांति शरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जब उसके विश्वास की परीक्षा होती है, तो भगवान के दूत कांति की मदद करने के लिए सभी प्रकार के दुष्ट भेष में आते हैं।

यह फिल्म 2012 की रिलीज ओएमजी का सीक्वल है, जिसमें परेश रावल और अक्षय कुमार हैं, जिन्होंने तब भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। सेंसर बोर्ड ने ओएमजी 2 को "ए" सर्टिफिकेट दिया है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष