लाइव न्यूज़ :

अमर जवान ज्योति के विलय पर छिड़ा विवादः कांग्रेस ने कहा- राष्ट्रीय त्रासदी और इतिहास को मिटाने की कोशिश, बोली सरकार, ये अजीब बात है कि...

By अनिल शर्मा | Updated: January 21, 2022 11:41 IST

कांग्रेस के लौ बुझाने के आरोपों पर सरकार ने कहा कि अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है। इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्वाला में मिला दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय स्मारक लौ में विलय करने के फैसले पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई हैराहुल गांधी ने कहा, दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी उसे बुझा दिया जाएगासरकार ने कहा, 7 दशकों तक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नहीं बनाया, वे अब हंगामा कर रहे हैं

नई दिल्लीः दिल्ली के इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) का शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय कर दिया जाएा। सरकार के इस फैसले पर अव विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने सरकार पर अमर जवान ज्योति की लौ को बुझने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय त्रासदी और इतिहास को मिटाने की कोशिश है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, "बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी उसे आज बुझा दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझते। कोई बात नहीं हम अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!

वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी सरकार पर इतिहास को मिटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,भारत के लोगों के अंतरात्मा और उनकी मानसिकता में अमर जवान ज्योति की अपनी एक विशेष स्थान है इसलिए अमर जवान ज्योति की लौ को बुझाकर इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्योति में मिलाए जा रहा है ये राष्ट्रीय त्रासदी और इतिहास को मिटाने की कोशिश है।

कांग्रेस के लौ बुझाने के आरोपों पर सरकार ने कहा कि अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है। इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्वाला में मिला दिया जा रहा है। कांग्रेस को गठघरे में खड़ा करते हुए सरकार ने पलटवार किया कि ये विडंबना ही है कि जिन लोगों ने 7 दशकों तक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नहीं बनाया, वे अब हंगामा कर रहे हैं जब युद्धों में जान गंवाने वाले हमारे भारतीय जवानों को स्थायी और उचित श्रद्धांजलि दी जा रही है।

सरकार ने जवाब दिया, 1971 और उसके पहले और बाद के युद्धों सहित सभी युद्धों में सभी जान गंवाने वाले भारतीय जवानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में रखे गए हैं इसलिए वहां युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय जवानों को देने वाली ज्योति का होना ही सच्ची 'श्रद्धांजलि' है। अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है। इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्वाला में मिला दिया जा रहा है। ये अजीब बात थी कि अमर जवान ज्योति की लौ ने 1971 और अन्य युद्धों में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन उनका कोई भी नाम वहां मौजूद नहीं है।

टॅग्स :Amar JyotiRahul GandhiManish Tewari
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप