लाइव न्यूज़ :

पारसी समुदाय का सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में योगदान अतुलनीय: कोविंद

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि सामाजिक तथा राष्ट्रीय जीवन में पारसी समुदाय ने अतुलनीय योगदान दिया है।

कोविंद ने एक संदेश में कहा, “पारसी नववर्ष के अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से पारसी बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा कि सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में पारसी समुदाय का योगदान अतुलनीय है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी जीवनशैली, काम करने का तरीका और अपनी संस्कृति के संरक्षण के प्रति उनका समर्पण ऐसा है कि देश के लोग पारसी समुदाय की सराहना करते हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पारसी समाज द्वारा मनाया जाने वाला यह वार्षिक उत्सव उनके तथा अन्य लोगों के लिए हर्षोल्लास का अवसर है।

बयान में कहा गया, “पारसी नववर्ष का यह पर्व सभी के जीवन में एकता, समृद्धि और प्रसन्नता लेकर आए तथा आपसी सौहार्द और नागरिकों के बीच भाईचारे की भावना का संचार करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई