बिहार में सीट बंटवारे के बाद NDA में मतभेद, अकेले चुनाव में उतरने की तैयारी, आखिर क्यों गुस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 20:05 IST2025-10-12T20:03:59+5:302025-10-12T20:05:19+5:30

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को उन्हें फोन करके उनसे दल के बिहार में प्रभाव को लेकर जानकारी प्राप्त की।

contest SBSP HEAD OP Rajbhar Bihar assembly elections alone BJP not give seats Suheldev Bharatiya Samaj Party BJP-led NDA Yogi Adityanath gov Uttar Pradesh  | बिहार में सीट बंटवारे के बाद NDA में मतभेद, अकेले चुनाव में उतरने की तैयारी, आखिर क्यों गुस्सा

file photo

Highlightsसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेगी।भाजपा से बात नहीं बनी तो अकेले चुनाव मैदान में उतरेंगे।एक वर्ष में पार्टी ने 65 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की हैं।

बलियाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने रविवार को कहा कि यदि भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट नहीं दीं तो वह अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ से सुभासपा को पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की गई है। राजभर ने रविवार को बताया, ‘‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेगी।

भाजपा से बात नहीं बनी तो अकेले चुनाव मैदान में उतरेंगे।" राजभर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को उन्हें फोन करके उनसे दल के बिहार में प्रभाव को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नड्डा को जानकारी दी है कि दल का बिहार के 32 जिलों में प्रभाव है, इसलिए एक वर्ष में पार्टी ने 65 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की हैं।

राजभर ने बताया कि सुभासपा ने बिहार में चुनाव लड़ने के लिए भाजपा नेतृत्व को 29 सीट की सूची सौंपी है, सूची में से भाजपा जो सीट उन्हें देना चाहती है दे दे, इसमें से वह किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उनकी मांग है कि उनके दल को पांच सीट दी जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भाजपा गठबन्धन के तहत उनके दल को सीट नहीं देती है तो पार्टी अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। राजभर ने बताया कि राजद की बिहार इकाई के प्रमुख ने शनिवार को सुभासपा के बिहार चुनाव प्रभारी से मुलाकात की और उनसे बात की। रविवार को उन्हें राजद नेतृत्व से भी फोन आया, जिसमें विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया। 

Web Title: contest SBSP HEAD OP Rajbhar Bihar assembly elections alone BJP not give seats Suheldev Bharatiya Samaj Party BJP-led NDA Yogi Adityanath gov Uttar Pradesh 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे