लाइव न्यूज़ :

अवमानना प्रकरण: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकार को सजा सुनायी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:47 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 मार्च तेलंगाना उच्च न्यायालय ने एक जलाशय के निर्माण के लिए वास्ते जमीन अधिग्रहण से जुड़े अवमानना के मामले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को दोषी ठहराया है और उन्हें सामान्य कैद की सजा सुनायी।

पंद्रह याचिकाकर्ताओं की अवमानना संबंधी अर्जियां मंजूर करते हुए न्यायमूर्ति रामचंद्र राव ने हाल के अपने आदेश में तीन अधिकारियों को सिड्डीपेट जिले में भू-अधिग्रहण के संबंध में अदालती आदेश की जान-बूझकर अवज्ञा करने को लेकर दोषी ठहराया।

अदालत ने सिड्डीपेट के जिलाधिकारी वेंकटरामी रेड्डी एवं विशेष उपजिलाधकारी (भू अधिग्रहण) जयचंद्र रेड्डी को क्रमश: तीन महीने और चार महीने के लिए सामान्य कैद की सजा सुनायी।

हालांकि न्यायमूर्ति राव ने सजा छह सप्ताह के लिए निलंबित कर दी।

अदालत ने रंजना सरसिला के जिलाधिाकारी डी कृष्णा भाष्कर पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाया । वह पहले सिड्डीपेट के जिलाधिकारी थे।

न्यायालय ने वेंकटरामी रेड्डी और जयचंद्र रेड्डी पर 2000-2000 रूपये के जुर्मान के अलावा उनपर क्रमश: 25000 और 50000 रूपये का हर्जाना भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो