लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति में अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा की गई: तृणमूल सांसद

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य सजदा अहमद ने बुधवार को दावा किया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संविधान में निहित अल्पसंख्यकों के अधिकारों की उपेक्षा की गई है।

उन्होंने नयी शिक्षा नीति में ‘अल्पसंख्यकों के लिए सुविधाओं’ से जुड़ा विषय लोकसभा में नियम 377 के तहत सरकार के ध्यानार्थ सदन के पटल पर रखा।

इसमें उन्होंने कहा, ‘‘अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को कई सामाजिक और आर्थिक कारणों से अनेक नुकसान का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ, नयी शिक्षा नीति इन समुदायों के संविधान में निहित इन अधिकारों की उपेक्षा करती है कि वे अपने संस्थान स्थापित कर सकें और चला सकें।’’

सजदा ने कहा, ‘‘नयी शिक्षा नीति इसे स्वीकार करती है कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है, लेकिन भेदभाव खत्म करने की दिशा में कोई रूपरेखा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग