लाइव न्यूज़ :

इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा विपक्षी दलों का षड्यंत्र : राधा मोहन सिंह

By भाषा | Updated: February 7, 2021 20:10 IST

Open in App

लखनऊ, सात फ़रवरी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि “कृषि क़ानूनों पर किसानों को गुमराह कर अपनी दरकी हुई राजनीतिक ज़मीन सहेजने का विपक्षी दलों का षड्यंत्र इतिहास के काले अक्षरों में दर्ज होगा।”

रविवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही उनके आवास, शौचालय, गैस, गांव तथा सड़क समेत तमाम सुविधाओं की चर्चा की ।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, “विपक्ष झूठ-फरेब की राजनीति से देश को अस्थिर करना चाहता है, लेकिन देश प्रगति के पथ पर अबाध गति से आगे बढ़ेगा, क्योंकि देश के जनमानस का संकल्प मोदी के संकल्प के साथ भारत को आर्थिक व सामरिक महाशक्ति बनाने के पथ पर निरंतर अग्रसारित करने का है।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रकार की जिन्सों का उत्पादन लागत का डेढ़ गुना मूल्य किसान को मिल सके।”

सिंह ने कहा कि उपज की खरीद का कार्य भी अब तेजी से जारी है और किसानों को पर्याप्त भुगतान किये जाने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है।

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारत अधिक खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो