लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस 370 और 35 A को रखना चाहती है, कश्मीर को बदलना है तो उसे राजनीतिक चश्मे से देखना बंद करेंः राकेश सिन्हा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2019 14:51 IST

आबादी कम होने के बावजूद कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा की सीटें ज्यादा रखी गई हैं। अपने हित साधने के लिए वहां औने-पोने दाम में जमीनें बांटी गईं। पीएम मोदी की अगुवाई में जम्मू कश्मीर को 80 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया गया है और कई विकास योजनाएं चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया को कश्मीर के मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया। 2 जिलों के आतंकवाद की वजह से पूरे कश्मीर को बदनाम किया गया।पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद की वजह से पूरे कश्मीर को कटघरे में खड़ा किया गया।

राज्यसभा में मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि कश्मीर के हालात के लिए कांग्रेस की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर को एक इकाई के रूप में देखती है और हम बांटने का काम नहीं करते।

उन्होंने कहा कि आबादी कम होने के बावजूद कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा की सीटें ज्यादा रखी गई हैं। अपने हित साधने के लिए वहां औने-पोने दाम में जमीनें बांटी गईं। पीएम मोदी की अगुवाई में जम्मू कश्मीर को 80 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया गया है और कई विकास योजनाएं चल रही हैं।

पूरी दुनिया को कश्मीर के मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया। 2 जिलों के आतंकवाद की वजह से पूरे कश्मीर को बदनाम किया गया, पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद की वजह से पूरे कश्मीर को कटघरे में खड़ा किया गया।

राकेश सिन्हा ने कहा कि संविधान सभा में धारा 370 के लिए अंतरिम शब्द का प्रयोग किया गया और फिर इसे अस्थाई कर दिया गया। कांग्रेस पहले खुद इसे हटाना चाहती थी, लेकिन आज इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि 44 दिन जेल में रहने के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संदेह की हालत में मौत हुई और उनकी मांग कोई गलत नहीं थी।

कांग्रेस 370 और 35 A को रखना चाहती है। कश्मीर को बदलना है तो उसे राजनीतिक चश्मे से देखना बंद करें। राकेश सिन्हा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई बच्चे अनाथ हो गए, उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। उनके बच्चों को आरक्षण देने के बारे में आज हमने सोचा है, कांग्रेस क्यों अब तक चुप थी। सिन्हा ने कहा कि 1977 में पहली बार मोरारजी देसाई की सरकार में लोकतांत्रिक ढंग से जम्मू कश्मीर में चुनाव हुए।

 

टॅग्स :संसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप