लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन में समाप्त हुई कांग्रेस की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ‘प्रतिज्ञा यात्रा’

By भाषा | Updated: November 2, 2021 01:36 IST

Open in App

मथुरा, एक नवम्बर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा सहारनपुर से प्रारंभ की गई कांग्रेस की पश्चिमी उत्तर प्रदेश ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ सोमवार को वृन्दावन पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी के प्रवक्ता प्रमोद कृष्णम ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘ हमारी नेता ने राज्य की अधार्मिक, अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक, किसान विरोधी, दलित विरोधी, नौजवान विरोधी एवं प्रेम व सद्भाव विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।’’

उन्होंने जनता से अपील की कि वह जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में कांग्रेस की मदद करे।

इस मौके पर यात्रा में विशेष रूप से शामिल किए गए ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने कहा,‘‘ मुझे पार्टी ने इस यात्रा में युवाओं के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किया है। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं उनकी आवाज बनकर आया हूं और युवा जो चाहते हैं, मैं उसे पार्टी के बीच उठाता रहूंगा।’’

पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने यहां कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के कांग्रेस के फैसले से न केवल पार्टी को चुनाव जीतने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे राज्य में व्यवस्था और माहौल परिवर्तित होगा।

वह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में की जा रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के हिस्से के रूप में यहां आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर