लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप- अडानी समूह के बंदरगाह बिजनेस से सरकारी बंदरगाहों को नुकसान हो रहा है, केंद्र पर बोला हमला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 28, 2023 16:02 IST

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, "अडानी के बंदरगाहों की वजह से सरकारी बंदरगाहों को नुकसान हो रहा है। देश में अडानी के 14 बंदरगाह और टर्मिनल हैं। अडानी के ये बंदरगाह पूरे देश की कुल माल ढुलाई का लगभग 24% हिस्सा कवर करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे देश के सरकारी बंदरगाहों को नुकसान हो रहा है- कांग्रेस मोदी जी एक सूत्र पर काम कर रहे हैं- दोस्त के लिए सब कुछ करूंगा - कांग्रेसअडानी समूह के बंदरगाह बिजनेस का जाल पूरे देश में फैला हुआ है- कांग्रेस

नई दिल्ली:  कांग्रेस ने अडानी समूह के बंदरगाह बिजनेस को लेकर आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे देश के सरकारी बंदरगाहों को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि पिछले 10 सालों में अडानी समूह के बंदरगाह कारोबार में अंधाधुन विस्तार हुआ है। कांग्रेस ने इसके लिए केंद्र सरकार से समूह के संबंधों को जिम्मेदार बताया है। 

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, "अडानी के बंदरगाहों की वजह से सरकारी बंदरगाहों को नुकसान हो रहा है। देश में अडानी के 14 बंदरगाह और टर्मिनल हैं। अडानी के ये बंदरगाह पूरे देश की कुल माल ढुलाई का लगभग 24% हिस्सा कवर करते हैं, 2013 में यह हिस्सेदारी स‍िर्फ 9% थी। इसकी वजह से सरकारी बंदरगाहों से माल ढुलाई 4% घट गई। भारत के समुद्री तट के हर 500 किलोमीटर पर अडानी का एक बंदरगाह है। बंदरगाह में अडानी का यह अंधाधुंध व‍िस्‍तार प‍िछले 10 साल में हुआ है। PM मोदी से दोस्‍ती का फायदा अडानी को ही मिला है।"

कांग्रेस ने इसके साथ एक पोस्टर भी जारी किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे अडानी समूह के बंदरगाह बिजनेस का जाल पूरे देश में फैला हुआ है। एक अन्य आरोप में कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार ने राज्यों के बिजली विभागों से कहा है कि जल्द से जल्द विदेशी कोयला खरीद लें। 

एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, "इस खत पर बिजली विभागों का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त कोयला है। विदेशी कोयला महंगा होता है और उसे खरीदेंगे तो बिजली के दाम बढ़ जाएंगे। मोदी सरकार विदेशी कोयला खरीदने का दबाव क्यों डाल रही है? इसका जवाब सबको पता है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि PM मोदी के मित्र अडानी विदेशी कोयले से कैसे पैसा बना रहे हैं। मोदी जी एक सूत्र पर काम कर रहे हैं- दोस्त के लिए सब कुछ करूंगा।"

टॅग्स :Adani Enterprisesकांग्रेसमोदी सरकारmodi governmentBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर