लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा, राहुल गांधी को लेजर लाइट से किया गया 7 बार टारगेट, गृह मंत्रालय ने एसपीजी निदेशक से मांगी रिपोर्ट तो मिला ये जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: April 11, 2019 17:23 IST

लोकसभा चुनाव 2019: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को गुरुवार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस वार्ता करके इस खबर का खण्डन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को चिठ्ठी लिखी है।चिठ्ठी में राहुल गांधी की सुरक्षा से संबंधित प्रोटोकॉल में सख्ती करने की मांग की है।  

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को गृह मंत्रालय को शिकायती पत्र भेजे जाने की खबर आने के बाद मंत्रालय से साफ किया है कि उसे ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। गृह मंत्रालय ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि पत्र न मिलने के बावजूद मामला संज्ञान में आने के बाद विशेष सुरक्षा दल (SPG) के निदेशक से रिपोर्ट मांगी गई। 

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गृह मंत्रालय को राहुल गांधी की सुरक्षा से जुड़ा किसी तरह का पत्र लिखन से इनकार किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक पत्र जारी करके दावा किया था कि कांग्रेस ने ऐसा पत्र लिखा है।

गृह मंत्रालय के अनुसार एसपीजी के निदेशक ने कहा कि राहुल गांधी के सिर के हिस्से पर पड़ रही 'लाइट' कांग्रेस के फोटोग्राफर के मोबाइल फोन की थी, जिससे वह वीडियो बना रहा था।

एएनआई द्वारा जारी किए गए कथित शिकायती पत्र में कहा गया था कि जब बुधवार को जब राहुल गांधी अमेठी में चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे उस दौरान हरे रंग गी लेज़र लाइट से उनके सिर पर सात बार टारगेट किया गया था। कथित पत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से राहुल गांधी की सुरक्षा से संबंधित प्रोटोकॉल को और सख्त करने की मांग की गई थी।  

राजनाथ सिंह को भेजे पत्र पर अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला के हस्ताक्षर भी दिखाए गए थे। एएनआई द्वारा चलाए गए पत्र में पूर्व पीएम राजीव गांधी ओअर इंदिरा गांधी की हत्या का भी जिक्र किया गया था।

कथित पत्र में कांग्रेस नेताओं द्वारा राजनाथ सिंह को एक वीडियो क्लिप भेजने की भी बात लिखी थी। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी उनके साथ मौजूद थे।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी फर्जी लेटर, जिसका काग्रेस ने खंडन किया है

(इस खबर को कांग्रेस द्वारा गृह मंत्रालय को राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखने की खबर का खण्डन के बाद बाद अपडेट किया गया है।)

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनावराजनाथ सिंहकांग्रेसउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019अमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे