लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पूर्व सीएम सिद्धारमैया का बयान, 'विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस जीतेगी 15 में से 12 सीटें, बीजेपी सरकार अपवित्र'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 1, 2019 15:34 IST

Siddaramaiah: कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि आगामी कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस कम से कम 15 में से 12 सीटें जीतेगी

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने जताई उपचुनावों में कांग्रेस के 12 सीटें जीतने की उम्मीदयेदियुरप्पा सरकार पर हमला बोलते हुए सिद्धारमैया ने उसे 'अपवित्र सरकार' करार दिया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी पार्टी 15 सीटों पर होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में कम से कम 12 सीटें जीतेगी और वह 15 सीटें भी जीत सकती है। 

कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए सिद्धारमैया ने उसे अपवित्र और अल्पमत की सरकार बता दिया। 

एनएआई के मुताबिक, सिद्धारमैया ने कहा, 'हम विधानसभा उपचुनावों में कम से कम 12 सीटें जीतेंगे और यहां तक कि 15 सीटें भी जीत सकते हैं। कर्नाटक सरकार एक अपवित्र है जो अभी भी बहुमत से दूर है।'

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव

कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है और इन चुनावों में कांग्रेस और जेडीएस अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। इन सीटों पर उपचुनाव कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों के अयोग्य घोषित किए जाने की वजह से आवश्यक हो गए थे। 

जुलाई में कांग्रेस और जेडीएस के इन विधायकों के विद्रोह की वजह से कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिर गई थी। इसके बाद विधानसभा के स्पीकर रमेश कुमार ने दल-बदल निषेध कानून के तहत कांग्रेस-जेडीएस के 17 विधायकों को अयोग्य करार दिया था।

कांग्रेस और जेडीएस ने कुमारस्वामी सरकार गिरने का दोष एकदूसरे पर लगाया था और इसी को देखते हुए उपचुनावों में दोनों के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा और उन्होंने अकेले ही लड़ने का फैसला किया है।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पाउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह