लाइव न्यूज़ :

CAA के खिलाफ कांग्रेस अपने मुहिम को करेगी तेज, राहुल गांधी ने आंदोलनकारियों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

By शीलेष शर्मा | Updated: December 31, 2019 05:54 IST

राहुल ने अपने संदेश में लिखा है ‘देशभर में अनेक युवा पुरुष और महिलाएं इस आंदोलन के दौरान या तो मारे गये है या घायल हुए है, मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहूंगा कि वे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनको हर संभव सहायता करें.’

Open in App
ठळक मुद्देराहुल और प्रियंका से मिले संकेतों के बाद कांग्रेस के सभी नेता सक्रिय हो गये हैमोदी के सोशल मीडिया पर कानून के समर्थन में मुहिम चलाये जाने के खिलाफ जवाबी मुहिम चलाने की तैयारी में जुट गये है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मुहिम चलाये जाने की अपील के साथ ही कांग्रेस ने भी इसके खिलाफ आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है. कांग्रेस के नेता दिल्ली में जहां धरना देने जा रहे है वहीं देशभर में इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे आंदोलनकारियों को हर किस्म की मदद देने का फरमान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की सभी इकाईयों को जारी किया है.

राहुल ने अपने संदेश में लिखा है ‘देशभर में अनेक युवा पुरुष और महिलाएं इस आंदोलन के दौरान या तो मारे गये है या घायल हुए है, मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहूंगा कि वे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनको हर संभव सहायता करें.’ राहुल का यह संदेश इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कांग्रेस पूरी तरह आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है.

इधर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदबाई पटेल को 14 पृष्ठों का एक ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में पुलिस की बर्बरता की निंदा करते हुए तत्काल न्यायिक जांच कराने की मांग कर डाली. प्रियंका गांधी  का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन आंदोलनकारियों के साथ गैर कानूनी बर्ताव कर रही है जो नागरिक संशोधन कानून का विरोध कर रहे है. 

पुलिस नारा देती है ‘सुरक्षा आपकी,संकल्प हमारा’ लेकिन उसका व्यवहार पूरी तरह गैर कानूनी, अराजकतापूर्ण है जो स्वयं सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाती है और आरोप आंदोलनकारियों पर मढ़ देती है. उन्होंने प्रदेश  में आतंक का वातावरण बनाने के लिए राज्य सरकार  और प्रदेश पुलिस को घेरा.

राहुल और प्रियंका से मिले संकेतों के बाद कांग्रेस के सभी नेता सक्रिय हो गये है और मोदी के सोशल मीडिया पर कानून के समर्थन में मुहिम चलाये जाने के खिलाफ जवाबी मुहिम चलाने की तैयारी में जुट गये है. जिसके तहत सोशल मीडिया, सड़कों पर आंदोलन, आंदोलनकारियों का समर्थन करने जैसे कदम शामिल है. 

टॅग्स :कांग्रेसनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह