लाइव न्यूज़ :

2019 लोकसभा चुनाव : सीटों के तालमेल के लिए कांग्रेस, NCP ने प्रारंभिक बातचीत शुरू की

By भाषा | Updated: September 12, 2018 00:34 IST

कांग्रेस का कहना है कि इस कदम का मकसद भाजपा और शिवसेना से मुकाबला करने के लिए "धर्मनिरपेक्ष" दलों का "महागठबंधन" बनाना है।

Open in App

मुंबई, 12 सितंबर: महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा( एनसपी) नेताओं ने अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के तालमेल की खातिर मंगलवार को प्रारंभिक बातचीत शुरू की।

कांग्रेस का कहना है कि इस कदम का मकसद भाजपा और शिवसेना से मुकाबला करने के लिए "धर्मनिरपेक्ष" दलों का "महागठबंधन" बनाना है। दोनों पार्टियां 1999 से 15 वर्षों तक महाराष्ट्र में शासन में रही थीं। लेकिन 2014 के विधानसभा चुनावों में वे भाजपा से पराजित हो गयीं। चुनाव के पहले दोनों पार्टियां अलग हो गयी थीं।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि दोनों दलों के नेताओं ने भाजपा और शिवसेना से मुकाबला करने के लिए चुनाव तैयारियों पर चर्चा की खातिर मुलाकात की और कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "यह एक अच्छी शुरुआत थी। दोनों पार्टियों ने सर्वसम्मति से धर्मनिरपेक्ष दलों के महागठबंधन का फैसला किया। हमारी मुख्य लड़ाई भाजपा और शिवसेना से है और हमें धर्मनिरपेक्ष मतों के विभाजन से बचना होगा।

चव्हाण ने कहा कि दोनों पक्ष इसी हफ्ते फिर मिलेंगे।नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे-पाटिल और चव्हाण के अलावा बैठक में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व राज्य इकाई प्रमुख माणिकराव ठाकरे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम आदि शामिल हुए।

राकांपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुंबई राकांपा अध्यक्ष सचिन अहीर और छगन भुजबल आदि ने बैठक में भाग लिया।2014 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से राकांपा को चार सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"