लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड को विकास से वंचित रखना चाहती है कांग्रेस: मोदी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:22 IST

Open in App

हल्द्वानी (उत्तराखंड), 30 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस विपक्षी पार्टी ने उत्तराखंड को विकास से वंचित और महत्वपूर्ण योजनाओं को लंबित रखा जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है ताकि राज्य के सामर्थ्य का सदुपयोग करते हुए इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाया जा सके।

आज यहां 17,500 करोड़ से अधिक की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह बात कही।

कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद से ही उत्तराखंड के लोगों ने दो धाराएं देखी हैं। एक धारा है पहाड़ को विकास से वंचित रखो और दूसरी धारा है पहाड़ के विकास के लिए दिन-रात एक कर दो। पहली धारा वाले लोग आपको हमेशा विकास से वंचित रखना चाहते हैं, पहाड़ों पर सड़क, बिजली और पानी पहुंचाने के लिए मेहनत करने से दूर भागते रहे।’’

उन्होंने कहा कि यहां के लोग अच्छी सड़कों व बेहतर सुविधाओं के अभाव में उत्तराखंड छोड़कर कहीं और जाकर के बस गए।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मुझे संतोष है कि उत्तराखंड के लोग... देश के लोग... इस प्रकार की बर्बादी लाने वालों का कच्चा चिट्ठा खोल चुके हैं और उनका सच जान चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के मंत्र के साथ तेज गति से देश को नई ऊंचाई पर ले जाने में जुटी है।

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है तो इन लोगों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना को 20 साल हो रहे हैं और इन वर्षों में राज्य की जनता ने ऐसे भी सरकार चलाने वाले देखे हैं जो कहते थे कि ‘‘चाहे उत्तराखंड को लूट लो, मेरी सरकार बचा लो’’।

उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा। जिन्हें उत्तराखंड से प्यार हो, वो ऐसा सोच भी नहीं सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर