लाइव न्यूज़ :

उदित राज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 01:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद उदित राज के खिलाफ ट्विटर पर आपजत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उदित राज के सामाजिक संगठन की ओर से नॉर्थ एवेन्यू थाने में संतोष रंजन राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा की युवा इकाई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय द्वारा उदित राज के खिलाफ जातिगत और नस्लवादी टिप्पणी की गई।

उदित राज के संगठन का कहना है कि 13 अक्टूबर को ट्विटर यूजर ने पूर्व सांसद के खिलाफ जो टिप्पणी की वो ‘नस्लवादी और जातिवादी भेदभाव’ से संबंधित है और ऐसे में इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उदित राज के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, '' शर्म से डूब मरो भाजपा! जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करना व रंगभेद की नीति भाजपाई मानसिकता का हिस्सा है। उदित राज एक योग्य प्रशासनिक अधिकारी व कुशल राजनेता हैं। भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।''

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और रागिनी नायक तथा कई अन्य लोगों ने उदित राज के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम