लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने केरल में दो वरिष्ठ नेताओं को किया निलंबित

By भाषा | Updated: August 29, 2021 08:28 IST

Open in App

केरल में कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा राज्य में पार्टी के जिला प्रमुखों के चयन पर सार्वजनिक रूप से नाखुशी जताने वाले अपने दो वरिष्ठ नेताओं को निलंबित कर दिया है। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने एक बयान में कहा कि पूर्व विधायक के. शिवदासन नायर और केपीसीसी के पूर्व महासचिव के पी अनिल कुमार को पार्टी से ‘‘अस्थायी रूप से निलंबित’’ कर दिया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों ने अनुशासनहीनता दिखायी और जिला कांग्रेस समिति के पुनर्गठन के संबंध में मीडिया के जरिए सार्वजनिक रूप से बयानबाजी की।’’ दोनों नेताओं ने जिला कांग्रेस समिति प्रमुखों के चयन को लेकर राज्य के नेतृत्व की तीखी आलोचना की थी। गौरतलब है कि एआईसीसी ने शनिवार शाम को राज्य में 14 जिला कांग्रेस समिति प्रमुखों की सूची जारी की थी जिसके बाद असंतुष्ट नेताओं ने टीवी कार्यक्रमों में इस पर टिप्पणियां की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की