लाइव न्यूज़ :

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 130 करोड़ किए खर्च, जानें भाजपा और अन्य दल का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 21:57 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आयोग में जमा अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 49 करोड़ रुपये खर्च किए।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा के खर्च की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की है।भाजपा ने गुजरात में बड़ी जीत हासिल करके अपनी सत्ता बरकरार रखी तो कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की।चुनाव के सिलसिले में धन मुहैया कराने, विज्ञापन एवं प्रचार तथा स्टार प्रचारकों की यात्रा पर किया गया।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने 2022 के आखिर में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 130 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे। पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर चुनावी खर्च संबंधी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आयोग में जमा अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 49 करोड़ रुपये खर्च किए।

 

निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा के खर्च की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की है। भाजपा ने गुजरात में बड़ी जीत हासिल करके अपनी सत्ता बरकरार रखी तो कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की। इन दोनों दलों द्वारा दाखिल की गयी चुनावी व्यय रिपोर्ट के अनुसार इस रकम का इस्तेमाल काफी हद तक उम्मीदवारों को चुनाव के सिलसिले में धन मुहैया कराने, विज्ञापन एवं प्रचार तथा स्टार प्रचारकों की यात्रा पर किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 27.02 करोड़ रुपये और गुजरात में 103.62 करोड़ रुपये खर्च किए। हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने अपने उम्मीदवारों पर 14.80 करोड़ रुपये, विज्ञापन एवं प्रचार पर 2.74 करोड़ रुपये, स्टार प्रचारकों की यात्रा पर 5.28 करोड़ रुपये खर्च किये थे। स्टार प्रचारकों के यात्रा खर्च में शीर्ष नेताओं के विशेष विमान का किराया शामिल है।

गुजरात में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के लिए 45.34 करोड़ रुपये, इश्तहार (पोस्टर एवं बैनर) पर 18.08 करोड़ रुपये , विज्ञापन पर 11.27 करोड़ रुपये और अपने स्टार प्रचारकों के यात्रा किराये पर 9.88 करोड़ रुपये खर्च किये। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपना खर्च 49.69 करोड़ रुपये दिखाया है। उसने अपने स्टार प्रचारकों की यात्रा पर 15.19 करोड़ रुपये, प्रचार (पोस्टर एवं बैनर) पर 8.5 करोड़ रुपये तथा उम्मीदवारों पर 18.57 करोड़ रुपये खर्च किये।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?