लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने रसोई गैंस समेत ईंधन की कीमत कम कर संप्रग के कार्यकाल के स्तर पर लाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च कांग्रेस ने मंगलवार को रसोई गैस समेत ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर मंगलवार को सरकार को आड़े हाथों लिया और इनकी कीमतें कम कर 2014 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के दौरान रहे स्तर पर लाने की मांग की।

कांग्रेस महासचिव व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि रसोई गैस सब्सिडी बंद करने से मोदी सरकार का गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी चेहरा सामने आया है। रसोई गैस, सीएनजी, पीएनजी और पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि को उन्होंने मोदी सरकार के अहंकार का जीता-जागता प्रमाण बताया।

एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘आज एलपीजी गैस और कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दाम कांग्रेस के कार्यकाल के मुकाबले काफी कम हैं। इसलिए हमारी स्पष्ट मांग है की सब्सिडी वाली रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी गैस की कीमतों को तत्काल घटा कर कांग्रेस सरकार के स्तर पर वापस लाया जाए।’’

सुरजेवाला ने कहा कि आम जनता के विरोध के बावजूद एक महीने से कम समय में सब्सिडी, गैर सब्सिडी और उज्जवला योजना वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 125 रुपये प्रति सिलिंडर की भारी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘रसोई गैस सब्सिडी बंद करने के बाद आज सीएनजी- पीएनजी गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी से मोदी सरकार का गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी चेहरा सामने आ गया है, जो मोदी सरकार के अहंकार का जीता-जागता उदाहरण है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद आज वाहनों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी में 70 पैसे प्रति किलोग्राम के इजाफे से परिवहन के साधनों के भाड़े महंगे हो जाएंगे, जिससे महंगाई और बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि पाइप के जरिए घरों की रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी गैस की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी होने से घरों का बजट बिगड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन में लगातार हो रही वृद्धि से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार को लोगों की लगातार ‘‘घटती आय’’ और ‘‘बढ़ रही महंगाई’’ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से पीड़ित आम लोगों की कोई फिक्र नहीं है।

संप्रग सरकार के दौरान एलपीजी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों का ब्योरा देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि वह एक ऐसी सरकार थी जो आज के मुकाबले 50 प्रतिशत से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मूल्य पर एलपीजी खरीदकर देश के ग्राहकों को आज से आधे दामों पर सब्सिडी पर देती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी प्रकार पेट्रोल और डीजल पर भी जनता पर कम टैक्स लगाने के बावजूद कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों पर अंडर रिकवरी, यानि मूल्यों से बहुत कम वसूला जाता था।’’

उन्होंने कहा कि आज के समय में जो सब्सिडी वाला सिलेंडर 819 रुपये का बिक रहा है, वो कांग्रेस के समय 400 रुपये के करीब था।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को अपने द्वारा बढ़ाए गए सारे करों को कम करके वर्ष 2014 में जो रसोई गैस व ईंधन की दर थी, उस स्तर पर लाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे