लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी-ममता बनर्जी से बना रही हैं रिश्ता, अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल सीएम पर किया हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: November 23, 2021 21:14 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने बातचीत करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के मोदी मुहिम में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस के खिलाफ जारी जंग में मोदी से हाथ मिला चुकी हैं। कांग्रेस नेताओं को राज्यसभा का प्रलोभन देकर टीएमसी में शामिल कर रहीं हैं।सुष्मिता देव, फेलेरियो,अभिजीत मुखर्जी जैसे नेताओं को उन्होंने कांग्रेस से तोड़ कर टीएमसी में शामिल किया।

नई दिल्लीः विपक्षी एकता को मजबूत करने के इरादे से कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार बंगाल सीएम ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित दूसरे नेताओं से संपर्क बनाये हुये हैं, ताकि विपक्षी एकता कमज़ोर न पड़े।

लेकिन लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ममता के साथ 36 का आंकड़ा होने के कारण ममता के खिलाफ हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज अधीर रंजन ने बातचीत करते हुये ममता पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के मोदी मुहिम में ममता शामिल हैं।

वह कांग्रेस के खिलाफ जारी जंग में मोदी से हाथ मिला चुकी हैं। आरोप लगाते हुये अधीर ने इशारा किया कि अभिषेक को ईडी से बचाने के लिये ही ममता कांग्रेस नेताओं को राज्यसभा का प्रलोभन देकर टीएमसी में शामिल कर रहीं हैं। हाल ही में सुष्मिता देव, फेलेरियो,अभिजीत मुखर्जी जैसे नेताओं को उन्होंने कांग्रेस से तोड़ कर टीएमसी में शामिल किया।

गोवा ,उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में  जहां टीएमसी का कोई जनाधार नहीं है चुनाव में जाने की घोषणा से साफ़ है कि वह कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती हैं ताकि भाजपा को चुनावी लाभ मिल सके। अधीर ने  यह हमला उस समय किया है जब ममता सोनिया गांधी से मुलाक़ात का कार्यक्रम बना रही हैं।

कांग्रेस अधीर के इस ताज़ा हमले से खुश नहीं है। पार्टी ने साफ़ किया कि राष्ट्रीय स्तर पर इस हमले का कोई महत्व नहीं है ,यह बंगाल की दोनों दलों की क्षेत्रीय राजनीति है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है जहां विचारों की आज़ादी है। 

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीसोनिया गाँधीकांग्रेसपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह