लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में विधायकों को 50 करोड़ रुपये तक की हो रही है पेशकश, जयपुर भेजने की बात गलत, आराम करने गए होंगे: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 8, 2019 14:17 IST

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों को 25 से 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर लुभाने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय वडेट्टीवार के अनुसार 25 से 50 करोड़ रुपये की हो रही है पेशकशकांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजे जाने संबंधी खबरों का वडेट्टीवार ने किया खंडन

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में पार्टी बदलने के लिए विधायकों को '25 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये' तक देने की पेशकश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों को भी इस तरह के प्रस्तावों के साथ फोन पर संपर्क किया गया है। निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि शिवसेना ने दावा किया है कि उनके एक विधायक को पार्टी बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हमारे विधायकों से भी संपर्क किया जा रहा है। विधायकों को 25 से 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर लुभाने की कोशिश की जा रही है।' वडेट्टीवार ने कहा, 'हमने अपने विधायकों को ऐसी कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा है ताकि जनता उनके बारे में जान सके।' 

कांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजे जाने का खंडन

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि वह दूसरी पार्टी के विधायकों को लुभाने के प्रयास कर रही है। वडेट्टीवार ने कांग्रेस विधायकों को जयपुर स्थानांतरित किए जाने संबंधी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'कुछ विधायक चुनाव में कड़ी मेहनत के बाद आराम करने गए होंगे।' 

वडेट्टीवार ने शुक्रवार को विधायकों की बैठक से पहले अपने आवास पर संवाददाताओं से बात की। विधानसभा चुनावों में 105 सीट जीत कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना 56 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रही। दोनों पार्टियों ने अब तक एक साथ या अलग से सरकार बनाने का दावा नहीं किया है। ‘महायुति’ के तौर पर चुनाव लड़ने वाले दोनों दल 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के बंटवारे पर जोर दे रहे हैं।

एनसीपी और कांग्रेस ने 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटें जीतीं। बहुमत के लिए आंकड़ा 145 सीटों का है।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी