भारत-चीन सीमा विवाद पर 'शायरी' वाली सियासत, अब कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के शेर पर ऐसे किया पलटवार

By पल्लवी कुमारी | Published: June 9, 2020 06:58 AM2020-06-09T06:58:24+5:302020-06-09T06:58:24+5:30

पैंगोंग सो (Pangong Tso) में पांच मई 2020 को हिंसक संघर्ष होने के बाद भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक महीने से अधिक समय से गतिरोध जारी है, जो डोकलाम में 2017 में हुए सैन्य गतिरोध के बाद सबसे बड़ा गतिरोध बनता जा रहा है।

congress Randeep Surjewala hits back rajnath singh on india-china issue after rahul gandhi | भारत-चीन सीमा विवाद पर 'शायरी' वाली सियासत, अब कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के शेर पर ऐसे किया पलटवार

रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता

Highlightsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद का भारत जल्द से जल्द समाधान चाहता है। राहुल गांधी के शायराना तंज पर राजनाथ सिंह ने ''मिर्जा गालिब'' के एक शेर को अपने अंदाज में लिखते हुए तंज किया था।भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक महीने से अधिक समय से विवाद हो रहा है।

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सियासत में अब शायरी की एंट्री हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शायरी के द्वारा भारत-चीन सीमा के हालातों पर तंज कसा था। जिसका जवाब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शायराना अंदाज में दिया था। अब राजनाथ सिंह के शायराना तंज पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला ने शेर लिखकर तंज किया है। 

मिर्जा गालिब के एक शेर को अपने अंदाज में लिखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'हाथ में दर्द हो तो दवा कीजै, यदि हाथ ही दर्द हो तो क्या कीजै।' इसके बाद राजनाथ सिंह पर कांग्रेस ने इसी शायराना अंदाज में ट्वीट कर तंज कसा है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लिखा, ''आदरणीय राजनाथ जी,सवाल पूछो तो सवाल पूछते हैं, हुकूमत वाले अब जुबान पूछते हैं, कुछ बाजुए ताकत तो आजमाइए जनाब, हम हिंदुस्तान हैं, लाल आंख का अंजाम पूछते हैं। सादर,समस्त भारतवासी।''

वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी ट्वीट कर राजनाथ सिंह पर शायराना अंदाज में तंज किया है। उन्होंने लिखा है- ''एक काबिल का ही शेर थोड़ा अलग अंदाज में है।
"सवालों" की आंच हो तो हवा कीजै, "सवाल" ही जब आंच हो तो "कड़ी निंदा" कीजै...''

राहुल गांधी के किस ट्वीट पर राजनाथ सिंह ने ''मिर्जा गालिब'' वाली दी थी प्रतिक्रिया 

गृह मंत्री अमित शाह के एक भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- ''सब को मालूम है 'सीमा' की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को, 'शाह-यद' ये ख़्याल अच्छा है।''


राहुल गांधी के इसी ट्वीट पर राजनाथ सिंह ने ''मिर्जा गालिब'' की शायरी से जवाब दिया था। 

भारत-चीन विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा? 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (8 जून)  को कहा कि चीन के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद का भारत जल्द से जल्द समाधान चाहता है। साथ ही उन्होंने पूर्वी लद्दाख में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए चीन और भारत की सेनाओं के बीच पिछले हफ्ते हुई उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता को सकारात्मक बताया। गलवान घाटी और पैंगोंग सो सहित पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में दोनों सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच उनका बयान आया है जिससे संकेत मिलते हैं कि भारत गतिरोध से कड़ाई से निपटेगा। 

महाराष्ट्र के लोगों को डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान की भी कड़ी आलोचना की कि सरकार को मुद्दे को स्पष्ट करना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि चीन के साथ सीमा पर क्या हो रहा है। 

राजनाथ सिंह एक रैली को संबोधित करते हुए (पुरानी तस्वीर)
राजनाथ सिंह एक रैली को संबोधित करते हुए (पुरानी तस्वीर)

रक्षा मंत्री ने कहा, छह जून को हुई वार्ता काफी सकारात्मक रही। भारत और चीन ने वर्तमान संघर्ष सहित सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई है। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और हम किसी भी कीमत पर भारत के गौरव तथा स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे।

विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत व्यक्ति के हाथ में है और हमें यह बताने का प्रयास मत कीजिए कि क्या करना है। चीन के साथ दशकों पुराने पर सीमा विवाद पर सिंह ने कहा कि भारत इसका ‘‘समाधान जल्द से जल्द चाहता है।

Web Title: congress Randeep Surjewala hits back rajnath singh on india-china issue after rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे