लाइव न्यूज़ :

देश के पहले CDS पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा-वैचारिक झुकाव के चलते बिपिन रावत को मिला पद

By स्वाति सिंह | Updated: December 31, 2019 17:35 IST

पूर्व आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया गया है। सीडीएस के तौर पर रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर से शुरू हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। सीडीएस का काम सेना, नौसेना और वायुसेना के कामकाज में बेहतर तालमेल लाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सीडीएस के तौर पर जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को कई सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कहा कि रावत के वैचारिक झुकाव का असर ‘गैर राजनीतिक संस्था’ सेना पर नहीं पड़ना चाहिए।

कांग्रेस ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) के तौर पर जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को कई सवाल खड़े किए और कहा कि रावत के वैचारिक झुकाव का असर ‘गैर राजनीतिक संस्था’ सेना पर नहीं पड़ना चाहिए। पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस मुद्दे पर सरकार ने पहला ही कदम गलत उठाया है। 

मालूम हो कि पूर्व आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया गया है। सीडीएस के तौर पर रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर से शुरू हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। सीडीएस का काम सेना, नौसेना और वायुसेना के कामकाज में बेहतर तालमेल लाना होगा। सरकारी आदेश के मुताबिक सीडीएस के पद पर जनरल रावत की नियुक्ति 31 दिसंबर से प्रभावी होगी। जनरल रावत ने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था। वह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे थे। 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिपिन रावत जी के वैचारिक झुकाव का असर गैर राजनीतिक संस्था सेना पर नहीं पड़ना चाहिए।’’ पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘बहुत ही अफसोस और पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि सीडीएस के संदर्भ में सरकार ने पहला ही कदम गलत उठाया है। इस निर्णय के दुष्प्रभाव के बारे में समय बताएगा।’’ 

उन्होंने सवाल किया कि सरकार का यह फैसला परेशानियों और अस्पष्टताओं से क्यों भरा पड़ा है? उल्लेखनीय है कि सेना प्रमुख के पद से मंगलवार को सेवानिवृत्ति के बाद जनरल रावत ने नवगठित सीडीएस का पदभार संभाला है। उनकी नियुक्ति का आदेश सरकार द्वारा सोमवार को जारी किया गया था। 

टॅग्स :बिपिन रावतकांग्रेसमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी