लाइव न्यूज़ :

राजघाट से राहुल गांधी- जो काम देश के दुश्मन न कर सके वो काम पीएम मोदी ने किया, छात्रों पर लाठीचार्ज कर देश की आवाज दबा रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 20:21 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘सत्याग्रह’ में राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था से लेकर छात्रों पर होने वाले लाठी चार्ज सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा...

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी जब आप छात्रों को गोली मारते हैं और जब आप उन पर लाठीचार्ज करते हैं, जब आप पत्रकारों को धमकी देते हैं तब आप देश की आवाज दबाते हैं।प्रियंका ने कहा जो लोग इस आंदोलन में शहीद हुए हैं उन सबके नाम हम संकल्प लें कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे और इसकी रक्षा करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ किए जाने वाले 'सत्याग्रह' के दौरान राज घाट पर थे। वहां से उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा जब कपड़ों की बात आती है तो पूरा देश आपको आपके कपड़ों के लिए जानता है। वो आप ही थे जो 2 करोड़ रुपये का सूट पहने थे, यह देश की जनता नहीं थी।

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था पर सवाल करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने देश की इकोनॉमी को बर्बाद करने का पूरा प्रयास किया लेकिन जो काम हमारे दुश्मन नहीं कर सके वो काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

राहुल ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी जी जब आप छात्रों को गोली मारते हैं और जब आप उन पर लाठीचार्ज करते हैं, जब आप पत्रकारों को धमकी देते हैं तब आप देश की आवाज दबाते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘सत्याग्रह’ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। प्रियंका ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन में ‘शहीद’ हुए लोगों के नाम पर संकल्प लेते हैं कि वे संविधान की रक्षा करेंगे। प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना हिंदी में पढ़ी।

प्रस्तावना पढ़ने से पहले उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शन के दौरान मारे गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, बिजनौर का 22 साल का अनस कॉफी की मशीन चलाकर परिवार चलाता था। हाल में उसकी शादी हुई थी। 21 वर्षीय सुलेमान यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसकी मां ने कल मुझसे कहा कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।

प्रियंका ने कहा जो लोग इस आंदोलन में शहीद हुए हैं उन सबके नाम हम संकल्प लें कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे और इसकी रक्षा करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।

टॅग्स :राहुल गांधीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष