लाइव न्यूज़ :

Congress Presidential Poll: खड़गे बनाम थरूर होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2022 16:56 IST

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे बनाम शशि थरूर होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन खारिजमधुसूदन मिस्त्री ने कहा- शीर्ष पद के लिए चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगाउन्होंने कहा- नामांकन वापस लेने के लिए 8 अक्टूबर तक का समय है, इसके बाद तस्वीर साफ होगी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे बनाम शशि थरूर होने जा रहा है। जबकि तीसरे उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का नामांकन को रद्द किया गया है। शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को इसकी घोषणा की है। 

उन्होंने बताया कि झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन खारिज कर दिया गया क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते थे और दूसरे प्रस्तावक के हस्ताक्षर दोहराए गए थे, जिससे यह सिद्ध हो गया है कि शीर्ष पद के लिए चुनाव खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा।

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में मिस्त्री ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 20 फॉर्म प्राप्त हुए और उनमें से चार को खारिज कर दिया गया। खड़गे ने 14 फॉर्म जमा किए, थरूर ने 5 और त्रिपाठी ने एक फॉर्म जमा किया।

मिस्त्री ने कहा “कुल 20 फॉर्म जमा किए गए थे। इनमें से स्क्रूटनी कमेटी ने हस्ताक्षर के मुद्दों के कारण चार फॉर्म को खारिज कर दिया। निकासी के लिए 8 अक्टूबर तक का समय है। इसके बाद तस्वीर साफ होगी। अगर कोई वापस नहीं लेता है, तो मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ”

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया के बाद अब उम्मीदवार भी निश्चित हो चुके हैं। उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। जबकि अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर