लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, नांदेड़ में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन ने कह दी ऐसी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2022 07:37 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि ‘अब वे केवल 75,000 नौकरियां दे रहे हैं ... 18 करोड़ नौकरियां कहां हैं?’

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक रैली को संबोधित किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- हमने संविधान को बचाया, इसलिए आप (मोदी) प्रधानमंत्री बने।

औरंगाबादः कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री इसलिए बन सके, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान की ‘रक्षा’ की। खड़गे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के नेता अक्सर पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया।

बकौल खड़गे- कांग्रेस (सरकारों) द्वारा स्थापित पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) अब बेचे जा रहे हैं। हमने संविधान को बचाया, इसलिए आप (मोदी) प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि ‘अब वे केवल 75,000 नौकरियां दे रहे हैं ... 18 करोड़ नौकरियां कहां हैं?’

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार हवाई अड्डों, बंदरगाहों को बेच रही है और देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में जा रही है। इस रैली में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी भाजपा पर निशाना साधा। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर